मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर, संवादाता l सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए l जिसकी वजह से जाते-जाते दिसंबर दिनभर ठिठुरन का अहसास कराता रहा l रात का घना कोहरा सुबह के साथ कम होता गया l आसमान में भी कोहरा न के बराबर रहा,लेकिन बादलों के चलते सूर्य का तेज थम गया l धूप न होने से हाड़ गला देने वाली ठंड ने बूढ़े, बच्चों और महिलाओं को खासा परेशान किया l अलाव की आंच ही सहारा बना l बाहर से लेकर कमरे के अंदर की गलन से बचने लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे l बच्चे भगवान सूर्य से धूप करने के लिए प्रार्थना करते रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.