गया, अप्रैल 22 -- चार दिनों से भीषण गर्मी सता रही है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी गया लू की चपेट में रहा। तीखी धूप व तेज गर्म पछुआ से जनजीवन हलकान है। लू के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहे हैं। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। हालांकि लगातार दूसरे दिन तापमान में मामूली कमी रही। बुधवार को अधिकतम 42.2 और न्यनूतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी की मात्रा घट गयी। सुबह में 26 तो दोपहर में मात्र 15 फीसदी रही। बुधवार को सूबे में 44.4 डिग्री डुमरांव (बक्सर) सबसे अधिक गर्म रहा। सुबह से ही कहर बरपा रही गर्मीसुबह से तीखी धूप निकल रही है। यह भी पढ़ें- बिहार के दक्षिण में लू की चेतावनी, तापमान 40 के पार; जानिए बारिश कब देगी राहत दोपहर में करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ चल रही है। बुधवार को ऐसी स्थिति में जनजीवन बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.