एटा, मई 17 -- एटा। लगातार दूसरे दिन पुलिस की लुटेरो से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में एक लुटेरा घायल हो गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा। पकड़े गए लुटेरे ही सत्संग से लौट रही महिला के कुंडल छीनकर भाग गए थे। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जानकारी पर सीओ अलीगंज, थाना अलीगंज पुलिस भी पहुंच गई। कानूनी कार्रवाई के बाद लुटेरों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह टीम के साथ गांव हरीसिंहपुर- कुवंरपुर मोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। बाइकसवार युवक आता दिखा। पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बाइक को पीछे की तरफ मोडकर भागने लगा। भागते समय मिट्टी पडी होने के कारण फिसलकर गिर पडा। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग...