औरैया, अप्रैल 5 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में लगातार दूसरे दिन हुई तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बारिश से जहां गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कटाई और मड़ाई का कार्य करीब 10 दिन तक पिछड़ गया है। रुरुगंज, फफूंद, बिधूना और बेला क्षेत्रों में रविवार दोपहर से देर शाम तक बारिश का असर देखने को मिला। बिधूना क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलों ने पकी खड़ी गेहूं की फसल को जमीन पर गिरा दिया। कई स्थानों पर कटाई के बाद खेतों में रखे गेहूं के गठ्ठर भी पानी में भीग गए, जिससे अनाज की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि भीगने से गेहूं के दाने सड़ सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं बेला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी ओलावृष्टि से फसलों को नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.