लगातार दूसरे दिन बारिश ने खेतों में बिछाई फसल, धान-गन्ने पर सबसे ज्यादा मार
रामपुर, सितम्बर 27 -- रामपुर। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ दी है। शनिवार के बाद रविवार को भी दिनभर बारिश होती रही। खेतों में पानी भरने से धान की खड़ी फसल कई जगह जमीन पर गिर गई, जबकि गन्ना भी खेतों में बिछने लगा है। बाजरा, उड़द और सब्जियों की फसलों पर भी बारिश की मार पड़ी है। तैयार होने के कगार पर पहुंची फसलों को नुकसान से किसानों को उत्पादन घटने और लागत डूबने की चिंता सताने लगी है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही और खेतों में पानी जमा होने से फसलों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। धान की फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं गन्ने के गिरने से उसकी बढ़वार और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। सब्जियों में पानी भरने से पौधों के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। फसल नुकसान की स्थिति जानने के लिए उप कृषि निदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.