इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- इटावा। दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और सर्दी इस समय अपने तीखे तेवर दिखा रही है। इसके चलते लोग परेशान हैं। हालांकि दोपहर को निकलने वाली धूप सर्दी से मामूली राहत जरूर देती है लेकिन शाम होते ही एक बार फिर सर्दी के तेवर तीखे हो जाते हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही घना कोहरा भी परेशान कर रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। सोमवार को भी इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। मंगलवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर कोहरा छाया हुआ था और नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। जो भी वाहन सड़कों पर निकले वह दिन में भी लाइट जला कर चले। सुबह करीब 9 बजे हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवा लगातार चलती रही। इसके कारण सर्दी में कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.