उरई, जून 14 -- कालपी। संवाददाता जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिये संयुक्त टीम के द्वारा सख्ती तेज कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत शनिवार रात को संयुक्त टीम के द्वारा ओवरलोड खनन से भरे 15 गाड़ियां पकड़ कर सीज कर दी गयी। रविवार को भी लगातार 24 घंटे चेकिंग का अभियान जारी रहा। संयुक्त टीम के द्वारा अवैध बालू का परिवहन करते हुए 19 से अधिक ओवरलोड वाहनों को पड़कर सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है।शनिवार रात को जोल्हूपुर, यमुना पुल कालपी,कदौरा क्षेत्र तक दिन रात 24 घंटे के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड बालू लदे 15 वाहनों पकड़ कर टीम ने सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े करा दिये गये है। इसके पहले कल 4 गाड़ियां पकड़ी गई थी। उपजिलाधिकारी अमित शेखर तथा क्षेत्र...