बांदा, मई 21 -- नरैनी। मप्र के सीमा वर्ती क्षेत्र में केन नदी की बीच जलधारा में किए जा रहे खनन के गड्डे में डूबकर लगातार उसी स्थान पर दूसरे दिन एक और युवक की जान ले ली। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी 17 वर्षीय लवकुश विश्वकर्मा पुत्र मुन्नू विश्वकर्मा की नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने छोटे भाई लवकुश, माता और पिता के साथ लहुरेटा गांव से केन नदी पार कर मध्य प्रदेश के अजीतपुर गांव स्थित हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन करने गए थे। यह भी पढ़ें- नदी में नहा रहा युवक गहरे पानी में डूबा, मौत दोपहर में वापस लौटते समय लवकुश केन नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे में समा गया, जिस...