लगातार दूसरी बार आजमगढ़ के हिस्से में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा प्रदेश संगठन की नई टीम में आजमगढ़ को तवज्जो दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में घोषित नई टीम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच गुरुवार को नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद लगातार दूसरी बार आजमगढ़ के खाते में आया है। संगठन के जमीनी कार्यकर्ता माने जाने वाले विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। अब तक गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे सहजानंद राय को प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.