औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। जनशिकायतों के निस्तारण में औरैया पुलिस ने प्रदेश स्तर पर फिर परचम लहराया है। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनवरी-2026 की प्रदेश रैंकिंग में औरैया पुलिस को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में औरैया जनपद शीर्ष पर रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल, समाधान दिवस व उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस सेल से जुड़े अधिकारी-कर्मच...