नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Silver Rate Today: आज बुधवार 29 जुलाई को चांदी सस्ती हुई है। चांदी का दाम 722 रुपये तक कम हुआ है। सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 2,15,677 रुपये पर है। कल चांदी का दाम 2.16 लाख रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में बीते तीन दिनों में लगातार गिरावट आई है। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जान लीजिए।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,15,677 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 722 रुपये कम हुआ है। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,156 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,567 रुपये है।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,17,571 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 558 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का दाम 2.18 लाख रुपये प्रति किल...