नई दिल्ली, मई 7 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार से नाखुश हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों के हार के बाद बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर सवाल खड़े किए हैं। हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 235 रन बनाये। इसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशा किया। कूपर कोनोली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स बीस ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर का मानना है कि टारगेट काफी ज्यादा था क्योंकि हमने कई कैच छोड़े थे। पंजाब किंग्स की हैदराबाद में यह लगातार नौवीं हार थी। सनराइजर्स के इस सातवीं जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं और वह दस टीमों में शीर्ष पर है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.