आरा, फरवरी 20 -- अगिआंव, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित प्रतिनिधि भवन में जदयू के संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रखंड परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ । चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक श्रीकांत राम की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। चुनाव में कार्यकर्ताओं की सहमति से धर्मेंद्र कुमार सिंह को लगातार तीसरी बार जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान कन्हैया यादव, प्रमोद कुमार सिंह, शम्भूनाथ सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.