लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक शनिवार को लोहरदगा में अध्यक्ष विपुल तमेड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें इस वर्ष श्री रामनवमी उत्सव भव्य रूप से मनाने पर चर्चा हुई। महावीरी जुलूस में डीजे की जगह पारंपरिक बाजा बजाने पर जोर दिया गया। सभी अखाड़े को सुंदर तरीके से सजाने और वरिष्ठ जनों के परामर्श से तमाम आयोजन करने पर सहमति बनी। बैठक में सर्वसम्मति से विपुल तमेड़ा को लगातार तीसरे वर्ष केंद्रीय महावीर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। कपिल देव मिश्रा महामंत्री बनाए गए। केन्द्रीय कमेटी का विस्तार जल्द करने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.