प्रयागराज, जनवरी 16 -- माघ मेले में लगातार तीन दिन आग लगने की घटना ने मेला के सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जबकि मेला शुरू होने से पहले मेला प्रशासन, विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम को मेला क्षेत्र में की गई विद्युत व्यवस्था का ऑडिट करना था। टीम को यह देखना था कि बिजली के तार आदि की गुणवत्ता ठीक है या नहीं, आग से बचाव के समुचित प्रबंध हैं या नहीं। ऑडिट हुई भी। रिपोर्ट में सब कुछ ओके रहा। सब कुछ ठीक होने के बावजूद आग लगने की घटनाओं ने मेले को आग से बचाने के लिए किए गए प्रबंधों और ऑडिट रिपोर्ट को सवालों में ला दिया है। यदि सारा मैटेरियल गुणवत्तापूर्ण है और आग से बचाव के समुचित प्रबंध किए गए हैं तो फिर आगजनी की घटना कैसे हो रही। लगातार तीन दिन सेक्टर चार और पांच में लगी आग में जहां 14 टेंट जले, वहीं गुरुवार की र...