लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट सेंच्युरी क्षेत्र में 12 दिनों के अंदर तीन तेंदुओं की मौत ने वन विभाग की परेशानी पर बल डाल दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से तीनों के बिसरा सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं। अब वहीं से उनकी मौत का राज सामने आएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व में कतर्निया घाट वन्यजीव विहार तेंदुओं के लिए बेहद खास वासस्थल माना जाता है। यहां तक कि दुधवा के अलग-अलग हिस्सों में पकड़े गए तेंदुओं को भी वन विभाग कतर्निया के जंगल में छोड़ता रहा है। उनको यहां इस उम्मीद में भेजा जाता है कि वे उचित माहौल पा सकेंगे। वहीं, कतर्निया क्षेत्र में लगातार तीन तेंदुओं के शव मिलने के बाद वन विभाग चिंतित है। दरअसल तीन फरवरी को भी यहां के मोतीपुर रेंज में एक तेंदुए का शव मिला था। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.