रुद्रपुर, मार्च 14 -- शांतिपुरी, संवाददाता। ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 चंद्रपुरी में आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार देर शाम खेला गया। फाइनल में केपी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोगीना ब्लास्टर को 3-1 से हराकर लगातार छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। मुकाबले में केपी क्लब ने 17-25, 25-16, 25-22 और 25-21 के सेटों में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का पुरस्कार आशीष, बेस्ट लिफ्टर हर्षित, बेस्ट अटैकर करण, बेस्ट ब्लॉकर मनजीत तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रजत को प्रदान किया गया। इससे पूर्व, पहले सेमीफाइनल में केपी क्लब ने रॉबिन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.