लगातार चौथे साल जून में मानसून ने मुंह फेरा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तय समय से दो दिन बाद जिले में प्रवेश करने के बाद थमा मानसून अब सक्रिय हो गया है। करीब एक पखवाड़े बाद शुरू हुई मानसूनी बारिश के बावजूद जिले में सामान्य से करीब 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसके साथ ही इस साल का जून पिछले एक दशक में तीसरा सर्वाधिक सूखा महीना साबित हुआ है। इसके पहले 2015 में सबसे कम 17.7 मिमी बारिश ही दर्ज की जा सकी थी। जबकि, दूसरा सबसे सूखा जून महीना 25.5 मिमी के साथ 2018 में रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, मानूसनी बारिश लगातार चौथे साल सामान्य स्तर के एक तिहाई से भी कम रही है। यह भी पढ़ें- जिले में अगले छह दिनों तक तेज हवा और बारिश के हैं आसार, तापमान में रहेगी नरमीबारिश के कारण मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अन्य वर्षों की तरह इस साल बारिश कम होने का प्रमुख कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.