लखीमपुरखीरी, मई 22 -- लगातार हो रही भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने और बेहद लो वोल्टेज से परेशान व्यापारियों और अन्य लोगों ने पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन किया। रविवार रात से शुरू हुई बिजली की ट्रिपिंग के बाद सोमवार से चौबीस घंटों में बामुश्किल दो-तीन घंटे आ रही बिजली ने लोगों को जार-जार रुला दिया। बिजली न आने से लोगों का रात में सोना दुश्वार हो गया है। अंधेरे घरों में पड़े लोग भीषण गर्मी में बिजली न होने से महकमे को कोसते रहे। उनके इनवर्टर और मोबाइल फोन तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। धरने पर बैठे लोगों ने वार्ता को आए ईई से बिजली आपूर्ति जल्द सुधारने की मांग की। यह भी पढ़ें- अंधाधुंध बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन बताया जाता है कि रकेहटी नगर व्यापार मंडल की ओर से ज्ञापन दिए जाने के बाद बिजली विभाग ने रविवार को रकेहट...