कटिहार, जुलाई 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत डिग्री कॉलेज बलरामपुर में पूर्णियां यूनिवर्सिटी के निर्देश पर शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। यूनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ जायसवाल, प्राचार्य आरडीएस कॉलेज सालमारी एवं चुनाव अधिकारी प्रो हरेन चंद्र सिंह, प्राचार्य बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर की देखरेख में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में नव निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि प्रो सुनील कुमार मिश्रा के अलावा भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ महेश कुमार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। प्रो सुनील कुमार मिश्रा को 8 एवं डॉ महेश कुमार को 6 मत प्राप्त हुए। पर्यवेक्षक द्वारा सुनील कुमार मिश्रा को प्रमाण पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: बीएन कॉलेज इंदौर के शिक्षक प्रतिनिधि चुने गये प्रो विनोद सभी...