बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- लगातार चौथी बार पप्पू सिंह बने लहना के पैक्स अध्यक्ष 225 मतों से हुए विजयी, समर्थकों में खुशी की लहर चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के अम्बेडकर भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच लहना पंचायत के पैक्स चुनाव की मतगणना हुई। इसमें लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार विजयी हुए। पप्पू कुमार उर्फ शम्भु कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 225 वोट से करारी शिक्सत दी। इस पंचायत में 1931 मतदाता हैं। एक हजार 46 वोटरों ने मतदान किया। इनमे से पप्पू कुमार को 603 तो राजेश कुमार को 378 वोट मिले। 11 कार्यकारिणी सदस्यीय टीम में अनुसूचित जाती से दानी पासवान, कंचन देवी, पिछड़ा वर्ग से संकित कुमार, अनीता देवी, अति पिछड़ा से शोहेल अंसारी, हामिदा खातून, समान्य वर्ग से कौशल्या देवी, किरण देवी, अमन कुमार, गौरी देवी व शशीभूषण महतो न...