हरदोई, जनवरी 22 -- हरदोई। जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान सुबह की आर्द्रता 89 प्रतिशत और शाम को 58 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाएं लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास रहा। सुबह के समय ठंडी हवा के चलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा और धूप तेज हुई, बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। धूप निकलने से कुछ दिन पहले तक अलाव का सहारा ले रहे लोग अब खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लेते दिखे। घरों की छतों पर कपड़े सुखाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव का असर व्यापार और जनजीवन पर भी साफ दिखा। सब्जी, फल और रोजमर्रा के बाजारों में रौनक रही। मजदूरों और छोटे कारोबारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.