लगातार घट रहा रिहन्द जलाशय का जलस्तर
सोनभद्र, जुलाई 17 -- अनपरा,संवाददाता। रिहन्द जलाशय के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। जलाशय के कैचमेंट एरिया में मानूसन की बेरूखी को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। जलस्तर घटने के बावजूद मानसून की बेरूखी से बिजली खपत में हुए इजाफे के कारण लगातार रिहन्द जलविद्युत गृह की इकाइयां चलवाने का भी असर जलस्तर पर पड़ रहा है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में यदि बारिश की कमी रही तो जलस्तर तेजी से घटना तय है। इससे प्रदेश की सर्वाधिक सस्ती जलविद्युत गृह की बिजली से महरूम होने के साथ ही लगभग दस हजार मेगावाट क्षमता के तापीय बिजलीघरों की पानी की जरूरतों पर संकट की तलवार लटक सकती है। रिहन्द जलाशय का जलस्तर दो जुलाई को 842.8 फीट से लगातार घटना शुरू हुआ और एक पखवाड़े में 1.1 फीट कम हो कर शुक्रवार को साल के न्यूनतम स्तर 841.7 फीट पर पहुंच ग या। बीते साल जलस्तर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.