लगातार गिर रहा जलस्तर, डार्क जोन में दो ब्लॉक
गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। ज्यादातर लोगों के जुबां से सुना जाता है कि जल है तो कल है, लेकिन जल संरक्षित करने वाले लोग कम ही हैं। अगर हम दो दशक की बात करें तो तेजी से जिले का जलस्तर गिरा है। दो दशक में लगभग वॉटर लेबल 20 फीट तक नीचे खिसक गया है। यही नहीं जिले के दो ब्लाक डार्क जोन में भी शामिल हैं। यह हाल तब है जब जिला बाढ़ प्रभावित इलाकों में आता है। शहर से लेकर देहात तक भूगर्भ जल का स्तर लगातार गिर रहा है। दो दशक में भूगर्भ में करीब जल का स्तर 20 फीट तक नीचे चला गया है। जानकार मानते हैं कि वाटर लेबल गिरने की मुख्य वजह में सबमर्सिबल शामिल है। इससे जल की बर्बादी ज्यादा हो रही है। इसके साथ ही जल संरक्षण के प्रति लोगों का जागरूक न होना भी जलस्तर गिरने का प्रमुख कारण है। वर्ष 2000 और 2002 की बात करें तो 50 से 80 फीट पर पीने लायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.