लगातार कांप रहा है हिमालय, एक महीने में ही आ गए भूकंप के 130 झटके, बड़े खतरे का अलर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- शैलेंद्र सेमवाल हिमालय पूरे अगस्त में लगातार कांपता रहा। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी (एनसीएस) के रिकॉर्ड के विश्लेषण में पूरे हिमालयी बेल्ट और उससे जुड़े हिंदूकुश-पामीर क्षेत्र में करीब 130 भूकंपीय घटनाएं सामने आईं। तीन या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंपों में भारतीय हिमालय सबसे आगे रहा। यहां 63 घटनाएं दर्ज हुईं। अफगानिस्तान में 26 और नेपाल में 10 भूकंप आए। पश्चिमी हिमालय में सबसे ज्यादा सक्रियता रही। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुल 36 भूकंपीय गतिविधियां दर्ज हुईं। इनमें लद्दाख सबसे आगे रहा। 13 अगस्त को यहां 10 किमी गहराई में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसी दिन 4.3 तीव्रता का एक और झटका दर्ज हुआ। 26 अगस्त को शिमला के पास 4.0 और लद्दाख में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। हिमाचल के कांगड़ा-चंबा और जम्मू-कश्मीर के ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.