लगातार उठाते रहें अनाज, नहीं तो राशन कार्ड से कट जाएगा नाम
कोडरमा, जुलाई 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राशन कार्ड में जितने लोगों के नाम दर्ज हैं, सभी को अब समय-समय पर पीडीएस दुकान जाकर स्वयं अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करना होगा। अगर किसी कारण एक साल तक किसी सदस्य का बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं होता है तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि करते हुए कोडरमा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल भी बताते हैं कि पहले एक बार केवाईसी कराने के बाद दोबारा अपडेट कराने की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब यह नियम बदल गया है। इसको लेकर अब लोगों को जागरूक रहने की जरूरत पड़ेगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कहना इस मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कहना है कि यदि एक राशन कार्ड में पांच सदस्यों के नाम हैं तो एक साल के अंदर बीच-बीच में परिवार के दूसरे सदस्यों को अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करना है। केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.