लगातार आंधी-बारिश से कसबा की बिजली व्यवस्था चरमराई, 72 घंटे में सिर्फ तीन घंटे मिली सप्लाई
पूर्णिया, मई 26 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र में लगातार आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले तीन दिनों से हो रही तेज हवा और बारिश के चलते नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालात यह रहे कि बीते 72 घंटे में लोगों को मात्र तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके बाद सोमवार देर शाम फिर आए आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को और नुकसान पहुंचाया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए, जबकि पोल गिर जाने से कई फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। सबसे अधिक नुकसान कसबा के जवनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.