दुमका, अप्रैल 6 -- लगातार जब-तब हो रही आंधी-बारिश के कारण ज्यादातर किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आम, लीची, महुआ सहित खीरा, मिर्ची, टमाटर, गेंहू की फसल को नुकसान हुआ है। जबकि गरमा धान को फायदा हुआ है। ऐसे तो बारिश के वजह से मौसम के सुहाना होने के वजह से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल ही रही है। लेकिन तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली की भी घंटों समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं तेज आंधी के वजह से फल-फूल झड़ जाने से किसानों को ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। दुमका में अधिकांश प्रखंड क्षेत्र में महुआ की फसल से किसान जुड़े हुए हैं। लगातार आंधी के वजह से महुआ की फसल को भी काफी नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के किसानों की माने तो हर साल किसी न किसी कारण से किसानों की फसल नष्ट हो रहे हैं। किसान लगातार कर्ज लेकर इस उम्मीद से फसल तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.