मुंगेर, अप्रैल 16 -- असरगंज, निज संवाददाता। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत बुद्ध नगरी लगमा में बाबा साहब की प्रतिमा का मंगलवार की शाम अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण परमानंद पासवान ने किया। मुख्य अतिथि संजय कुमार, समाजसेवी रंभा कुमारी, मिथुन पासवान,अरुण पासवान, सदानंद सिंह थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नित्यानंद पासवान, सचिव आदित्य राज गुड्डू, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार राज, संयोजक धर्मेंद्र कुमार, अमीर पासवान, रणवीर पासवान, मनोरंजन पासवान, फूलचंद पासवान, अशोक दास आदि मौजूद थे।--------- यह भी पढ़ें- कमालपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.