लगभग 5 किलो सोने से बनी है फीफा विश्व कप 2026 की ट्रॉफी, कीमत में दोगुने से अधिक का उछाल आया
नयी दिल्ली, जून 25 -- वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर खेल जगत की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर भी दिखाई दे रहा है। फीफा विश्व कप ट्रॉफी में मौजूद सोने का मूल्य बढ़कर लगभग 7.13 लाख डॉलर ( लगभग 6.73 करोड़ रुपये) पहुंच गया है। वित्तीय बाजार डेटा प्रदाता एलएसईजी के मुताबिक यह आंकड़ा 2022 विश्व कप के समय की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।इतने किलो है फीफा विश्व कप 2026 की ट्रॉफी का वजन विश्व कप ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से निर्मित है और इसका कुल वजन 6.175 किलोग्राम है। इसमें लगभग 4.93 किलोग्राम शुद्ध सोना शामिल है। भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक व्यापार अनिश्चितता और आर्थिक विकास की धीमी रफ्तार के बीच सोने की कीमतों में आई तेजी ने ट्रॉफी के मूल्य को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। एलएसईजी मेटल्स रिसर्च के वरिष्ठ धातु विश्लेषक देबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.