मिर्जापुर, जुलाई 15 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के हिनौती माफी संपर्क मार्ग के पास से मंगलवार को पुलिस ने चार किलो 964 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह को सूचना मिली कि एक युवक झोलें में मादक पदार्थ लेकर वाराणसी शक्ति नगर मार्ग से हिनौती माफी संपर्क मार्ग के रास्ते जा रहा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ने के बाद झोला की तलाशी ली तो लगभग चार किलो 964 ग्राम गाजा बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक पचेंगड़ा गांव निवासी मनीष सिंह उर्फ कल्लू पुत्र ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...