सासाराम, मार्च 12 -- दिनारा, एक संवाददाता। बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण नहीं चुकाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैंक से लिए गए ऋण जमा नहीं करने पर लगभग तीन दर्जन ऋण धारकों के विरुद्ध निलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है। जहां बैंकर्स एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाकर पिथनी, मठिया, मुकुंदपुर, भानपुर तथा सुजानपुर गांवों में भ्रमण कर ऋण धारकों से ऋण जमा करने की निर्देश दिया गया। प्रबंधक रविकांत कुमार ने बताया कि पिथनी में जयशंकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, मठिया में मंजी सिंह, मुकुन्दपुर में श्रीराम चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, सुजानपुर में राकेश सिंह तथा भानपुर में कमलेश कुमार सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह आदि के घर संपर्क कर ऋण जमा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि ...