गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, हिंदुस्तान संवाद। लगन में पेट्रोल डीजल की जरूरत बढ़ गई है तो पेट्रोल पंपों पर दो पहिया में 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। एक तो कई पेट्रोल पंप ड्राई हैं। जहां पेट्रोल डीजल है, वहां लंबी लाइन में लगे हुए वाहनों में अभाव बता निर्धारित रुपये का ही पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है।चौरीचौरा संवाद के अनुसार क्षेत्र में गैस के साथ अब पेट्रोल डीजल को लेकर भी काफी समस्या खड़ी हो गई है। प्रतिदिन अधिकांश पेट्रोल पम्प बंद मिल रहे है। जो पम्प खुले है, वहां दो पहिया वाहन में 100 रुपए एवं चारपहिया वाहन में 300 रुपए का तेल दिया जा रहा है।ऐसे यह भी पढ़ें- शादी को दो दिन, अब तो सिलेंडर दिला दीजिए में शादी विवाह में गाड़ियों से लेकर जेनरेटर के लिए तेल नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर लोग काफी परेशान हैं, मंगलवार को छ...