कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले की सीमा क्षेत्र से लगातार शराब की तस्करी जारी है। सतगावां थाना हो या कोडरमा या फिर चंदवारा। सभी थानों की सीमा से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है। मालूम हो कि विगत चार फरवरी से शादी-विवाह शुरू है। दो सप्ताह बाद मस्ती का त्योहार होली है। मांगलिक लग्न और होली को लेकर शराब की तस्करी तेज हो गई। खासकर अंग्रजी शराब की। कोडरमा जिले की सीमा पर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। तस्करों की बढ़ी गतिविधियों को लेकर कोडरमा के संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी ओर, यही तस्कर बिहार की सीमा में घुसते ही पकड़े जा रहे हैं। कोडरमा के उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से तस्करों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.