लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता मिलेगी : बीडीओ
रांची, जून 28 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में रविवार को माउंट कार्मेल सभागार में मेधा सम्मान महोत्सव का आयोजन किया गया। जनसेवी संगठन प्रगति परिषद और समाधान की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने कहा कि लगन और मेहनत से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। समारोह में आईसीएसई, सीबीएसई और जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आरटीसी कॉलेज के निदेशक डॉ. पारस नाथ महतो, सईद अहमद अंसारी, प्रगति परिषद के महासचिव प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.