लखौरी गांव में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
संभल, मई 8 -- सिंहपुरसानी। लखौरी गांव में मेन रोड पर भरे पानी और कीचड़ के कारण कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय से जलभराव होने से राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। बारिश के बाद पानी की निकासी न होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं फिसलन के कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यह भी पढ़ें- लखौरी गांव में जलभराव से जनजीवन प्रभावित ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जलनिकासी की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.