मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर कृषि विभाग सख्त रूख अख्तियार किया है। इस कड़ी में पटना से गठित धावा दल ने रविवार को जिले में कई खाद दुकानों पर औचक छापेमारी की। धावा दल ने बॉर्डर क्षेत्र के छौड़ादानो के कई दुकानों पर छापेमारी की। मोतिहारी सदर प्रखंड के लखौरा व बॉर्डर से सटे अन्य ब्लॉक में भी धावा दल ने खाद दुकानों की जांच की। छापेमारी के दौरान बिक्री पंजी सहित अन्य कागजातों की जांच की गयी। छापेमारी में कुछ अनियमितता मिली है। दो सदस्यीय धावा दल में संयुक्त निदेशक बीज विश्लेषण ब्रजेश कुमार व संयुक्त निदेशक हिमांशु कुमार शामिल थे। धावा दल के छापेमारी की भनक लगते बॉर्डर क्षेत्र के खाद दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। राज्य सरकार के द्वारा रबी सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.