संभल, अप्रैल 15 -- तहसील क्षेत्र के गांव लखोरी जलालपुर में सड़क पर जलभराव की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरना राहगीरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गांव के लोगों को रोजाना इसी पानी से होकर निकलना पड़ रहा है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। फिसलन और गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.