मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- साहेबगंज, हिसं। प्रखंड क्षेत्र के हलीमपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर लखेन्द्र पटेल दूसरी बार निर्वाचित हुए। उन्होंने यादव लाल पटेल को 224 मतों से हराया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीनु कुमारी ने बताया कि लखेन्द्र को 717 मत मिला और यादव लाल को 493 मत मिले। वहीं, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद पर सामान्य वर्ग से सीमा देवी, शिवानी कुमारी, विकास कुमार, सुरेश सिंह, सुधाकर प्रसाद यादव, अति पिछड़ा से मुवेश शर्मा, सोनम कुमारी देवी, अनुसूचित जाति से भदई राम निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- लखेन्द्र दूसरी बार बने हलीमपुर पैक्स के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- कटेसर से विपिन और रूपनपट्टी से शमीम दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष यह भी पढ़ें- ददन और विपिन चौथी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...