भागलपुर, फरवरी 27 -- कजरा, संवाददाता। होली के अवसर पर कजरा स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में आयोजित होली मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला, कजरा परिसर में भाई-बहनों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। शाखा संचालिका बीके बहन संतोषी ने कहा कि जीवन-मृत्यु अटल सत्य हैं, पर परमात्मा का अनुभव जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि सच्ची होली वही है, जब हम बैर-द्वेष त्यागकर ईश्वर के प्रेम के रंग में रंग जाएं। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गीतों के बीच सभी ने सुख-शांति की कामना की। समारोह ने संदेश दिया कि होली दिलों को जोड़ने और आत्मिक जागृति का पर्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...