लखीसराय, नवम्बर 15 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर इस बार मतदाताओं ने एनडीए पर पूरा भरोसा जताते हुए भाजपा और जदयू प्रत्याशियों को स्पष्ट जीत दिलाई। मतगणना के रुझान सुबह पहले राउंड से ही रोचक बने रहे। लखीसराय विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहले राउंड में पीछे चल रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड से उन्होंने बढ़त बनानी शुरू की। इसके बाद कुल 34 राउंड तक लगातार अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाए रखी और अंत में बड़ी जीत दर्ज की। विजय सिन्हा को यह जीत खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि जनता ने उन पर चौथी बार भरोसा जताया है। वहीं सूर्यगढ़ा विधानसभा में मुकाबला पहले चरण से ही एकतरफा होता दिखा। जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल ने पहले राउंड से लेकर अंतिम 35वें राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखी और किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.