लखीसराय, अप्रैल 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हनुमान मंदिर के पास बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने "उत्पाद थाना मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके इलाके में वर्षों से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2016 में बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिख रहा है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर उत्पाद विभाग और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जाता है, जिससे लोग डर के...