लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, अवैध मद्य पदार्थों के परिवहन पर रोक तथा चोरी के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना था। संध्या गश्ती के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, होटलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती। इसी क्रम में कवैया थाना द्वारा जमुई मोड़, नगर थाना द्वारा विद्यापीठ चौक तथा पिपरिया थाना द्वारा मोरवरिया मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर गहनता पूर्वक वाहन जांच की गई। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात की जांच की गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने चौक-चौराहों पर बढ़ाई सख्ती ...