लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रेटॉल पेस्ट के उपयोग और बिक्री पर सख्त रुख अपनाया है। यह कृतकनाशक (रोडेंटिडे) पीले फॉस्फोरस (3% पेस्ट) युक्त होता है, जिसे अत्यंत खतरनाक रसायन माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, यह उत्पाद कीटनाशक अधिनियम, 1968 के तहत पंजीकृत और अनुमोदित सूची में शामिल नहीं है, जिससे इसका निर्माण, भंडारण और विक्रय कानून का सीधा उल्लंघन माना जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीले फॉस्फोरस का कोई प्रभावी प्रतिविष उपलब्ध नहीं है, जिससे इसके उपयोग से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा भी फॉस्फोरस से संबंधित सख्त सुरक्षा संहिता लागू की गई है, जो इसकी खतरनाक प्रकृति को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- लखीसराय में रेटॉल पे...