लखीसराय में बालू माफिया का कहर, खेत देखने गए युवक को 15 जगह चाकू से गोदा; एक गिरफ्तार
मनीष कुमार सिन्हा, मई 9 -- Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बालू माफिया ने गुंडागर्दी और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम अपना खेत देखने गए एक युवक को बालू माफिया ने पुलिस का मुखबिर समझकर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के शरीर पर ताबड़तोड़ 15 जगह चाकू से वार किए और उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है।खेत देखने गया था विकास, मुखबिरी के शक में माफिया ने घेरा प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गढ़ी बिशनपुर निवासी गिरीश यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह शुक्रवार देर शाम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.