मुंगेर, नवम्बर 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लखीसराय के रामगढ़ में जमालपुर का एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे मिलने के बाद शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मुंगेर में मौत हो गयी है। मृतक ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित टेढ़ी गली निवासी वीके साव का पुत्र घनश्याम कुमार साह (40) है। ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। इधर, मृतक की पत्नी चंदा देवी ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इस बावत पीड़िता चंदा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को लखीसराय स्थित रामगढ़ की पुलिस ने सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि यहां उसका पति अचेत अवस्था मे गिरा पड़ा है। सूचना के बाद लखीसराय पहुंचकर घायल पति को निजी क्लीनिक मुंगेर नेशनल अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन शुक्रवार की रात 11 बारह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.