लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष रंजन जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं बिहार के सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा एवं नगर सभापति अरविंद पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। ट्रस्ट की ओर से डॉ. सिन्हा ने संतोष रंजन को चादर, बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में संतोष रंजन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिहार को गरीब राज्य बताने वाले बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके...