लखीसराय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भागलपुर, अप्रैल 22 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 23 अप्रैल को दो दिवसीय लखीसराय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे 22 अप्रैल की शाम सड़क मार्ग से पटना से लखीसराय पहुंचेंगे, जहां अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 23 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे मंत्री जिला अतिथिगृह से हलसी प्रखंड के घोंघसा गांव के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे रामगढ़ चौक प्रखंड के ग्राम विहटा पहुंचकर जनसंपर्क अभियान और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे मंत्री बड़हिया प्रखंड के जखौर गांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- लक्ष्य की प्राप्त के लिए छात्रों को बताए टिप्स- युवा पेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.