मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुशहरी, हिसं। लखीसराय जिले के लीची उत्पादक किसानों के लिए फलदार वृक्षों की वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में हुआ। आत्मा, लखीसराय द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से 27 प्रगतिशील लीची उत्पादक किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में लीची उत्पादकों को कीट प्रबंधन, पोषण प्रबंधन तथा तुड़ाई उपरांत फलों के संरक्षण एवं विपणन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को प्रयोगशाला एवं खेत स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधानों पर आधारित तकनीकों से अवगत कराया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र के निदेशक डॉ. विकास दास ने कहा कि लीची की वैज्ञानिक खेती से किसान अपनी आय को दोगुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.