पटना, मार्च 6 -- लखीसराय के रामपुर निवासी और भारत सरकार के उपक्रम कॉनकोर के पूर्व कार्यकारी निदेशक राजीव भारद्वाज प्रसार भारती में सदस्य कार्मिक बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव भारद्वाज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कॉनकोर से अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर क्रमशः आगे बढ़ते हुए कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचे। करियर के दौरान उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निदेशक (कार्मिक) के पद पर भी अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठनात्मक दक्षता और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजीव भारद्वाज का बिहार से विशेष लगाव रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.